11 जून 2009

शब्दकार का प्रकाशन होता रहेगा, कृपया रचनाएँ भेजें

प्रिय साथियो,
नमस्कार
इधर कुछ दिनों से शब्दकार का प्रकाशन ठप्प हो गया है। इसके पीछे दो-तीन कारण मुख्य रहे हैं। एक तो हम अपनी व्यस्तता से परेशान रहे। ज्यादातर तो घर से बाहर ही रहना पड़ा। इस कारण से शब्दकार की सामग्री साथ न होने से प्रकाशन का कार्य रुक सा गया है।
इसके अतिरिक्त एक दूसरा कारण रचनाओं का नियमित रूप से न मिल पाना भी रहा है। रचनायें लगातार प्राप्त न होने से भी शब्दकार के प्रकाशन में समस्या आ रही है।
इस सबके कारण एकबारगी लगा कि शब्दकार के संचालन का कार्य कुछ दिनों स्थगित ही रखा जाये। कुछ साथियों की रचनायें निरन्तर नियमित रूप से प्राप्त हो रहीं हैं। निश्चय ही उन्हें शब्दकार के प्रकाशन न होने पर कुछ संदेह हो रहा होगा। उनका संदेह इस बात के लिए तो सत्य हो सकता है कि शब्दकार का प्रकाशन समय से नहीं हो रहा है पर वे इस से निश्चिन्त रहें कि शब्दकार का संचालन बन्द हो जायेगा।
शब्दकार स्वयं अपने शौक और आपके सहयोग से प्रारम्भ किया है। हो सकता है कि शब्दकार का प्रकाशन कुछ समय के लिए और टले किन्तु प्रकाशन होगा और होता रहेगा। इसके बन्द होने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता। (कुछ साथियों ने अपनी मेल के द्वारा ऐसी शंका जताई है।)
एक विचार शब्दकार के नियमित प्रकाशन से इतर साप्ताहिक करने का है। हमारी भागदौड़ अभी बराबर रहनी है। इस कारण से पुनः प्रकाशन सम्बन्धी समस्या आने की सम्भावना है। यदि सब ठीक-ठाक रहा तो अगले रविवार 14 जून से शब्दकार का प्रकाशन साप्ताहिक रूप में किया जायेगा।
आशा है कि आप सबका सहयोग पहले की भाँति प्राप्त होता रहेगा।


आपकी रचनाओं का भी इन्तजार है।

कोई टिप्पणी नहीं: