हार गयी वर्ल्ड कप में लंका ,बजा क्रिकेट में भारत का डंका ।
मैच फायनल, था क्या हाल ? अंतिम क्षण तक मन बेहाल ।
सबका रहा धड़कता दिल ,जबतक जीत गयी नहीं मिल।
सबने अच्छी क्रिकेट खेली ,सबकी अपनी-अपनी शैली ।
पलड़ा कभी, किसी का झुकता,हर दर्शक का ह्रदय उछलता ।
जब हुए सहवाग,सचिन आउट ,लगा जीत में अब है डाउट ।
गौतम निकले अति गंभीर,भारत की अच्छी तक़दीर ।
था विराट का सुखद प्रयास ,जिससे बधीं जीत की आस ।
फिर धोनी की सुन्दर पारी ,जिससे बिखरीं खुशिया सारी ।
किया बालरों ने भी कमाल ,फील्डिंग से रहे विरोधी बेहाल ।
वर्ष अठाईस का इंतजार ,ख़त्म किया कैप्टन ने छक्का मार।
सर्वश्रेष्ठ अपना युवराज ,हर भारतवासी को नाज ।
हुईं ख़ुशी से आँखें नम ,आखिर जीते वर्ल्ड कप हम ।
रूप कोई भी हो क्रिकेट का ,भारत अब है नंबर वन ।
03 अप्रैल 2011
02 अप्रैल 2011
जय भारत....जय हिन्दुस्तान....
जय भारत....जय हिन्दुस्तान....
ये जीत भारत के जज्बे की है...अनुशासन की है....और टीम भावना की है.....
इस जीत का सबक यह है कि अगर भारत अन्य क्षेत्रों में भी यही टीम भावना-अनुशासन और जज्बे से काम करे तो वह हर क्षेत्र में दुनिया का सिरमौर बन सकता है....
भारत के लोगों को चाहिए कि वो देखें कि किस तरह देश के एक होना चाहिए और अपने स्वार्थ त्याग कर भारत के हित में कार्य करना चाहिए....
भारत....भारत....भारत....भारत.. ...हर एक जिहवा में यही एक नाम है.....
भारत नाम का यह शब्द कभी मिटने ना पाए.....आईये इस बात का हम सब संकल्प करें.....
भारत की आन-बान-शान को बनाए रखने का हम सब मिलकर प्रयास करें.....
जश्न----जश्न ....और जश्न .....हर तरफ जोश ....जूनून ....हुजूम .....औ र शोर -शराबा .....
ऐसा मंजर भला कब दिखाई देगा.....जिसे हमारे बच्चे याद रखेंगे.....
आईये हम सब भी मिलकर कुछ ऐसा करें.....कि अपने-अपने स्तर पर किसी ना किसी प्रकार के धुनी....युवराज....और गंभीर या सचिन बन सकें..
भीड़.....भीड़.....भीड़....बधाई याँ.....और आने वाले कल की शुभकामनाएं.....
दुनिया का उभरते हुए भारत का सलाम.....और अन्य देशों को चुनौती.....
मैं अब विकल हूँ इस बात के लिए....कि भारत का जन-जन भारत के लाभ के लिए और इसके गौरव के लिए कार्य करे.....काश कि अब भी हमारे नेताओं को सदबुद्धि आ सके...
क्यूंकि वही देश के गौरव को और उंचा उठाने में देश के जन-जन की मदद कर सकते हैं....
देश के हर नागरिक के लिए जीवन यापन की उचित सुविधाएं अगर ये लोग उपलब्ध करवा सकें.....तो सचमुच भारत सही मायनों में जीत पायेगा,,,,,जय भारत....जय हिन्दुस्तान....

सदस्यता लें
संदेश (Atom)